हरदोई, अक्टूबर 1 -- हरदोई। प्रशासनिक सुधार विभाग, ने शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण कार्यक्रम जारी किया है। शासन से निर्देश मिलते ही सरकारी कार्यालयों में तैयारियां तेज हो गई हैं। जारी दिशा निर्देशों के अंतर्गत 13 से 18 अक्टूबर तक कार्यालय अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग, कार्यालय अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं कार्यालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान विभागीय कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, शासनादेशों के अनुपालन एवं योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा होगी। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागाध्यक्ष अपने समस्त अभिलेखों व आवश्यक स्टाफ के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि निर्धारित निरीक्षण कार्य सुचारु ढंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.