जमशेदपुर, फरवरी 2 -- बोड़ाम प्रखंड के पेनादा प्राथमिक विद्यालय में रविवार को मानभूम संस्कृति रक्षा कमेटी की आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। इसमें कमेटी को भंग करने का निर्णय लिया गया। भैंसा (काड़ा) लड़ाई के आयोजन पर रोक, अनुमति नहीं मिलने और जिला प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन द्वारा सख्ती बरते जाने से आहत होकर सदस्यों ने यह कदम उठाया। निवर्तमान अध्यक्ष पूर्ण चंद्र महतो ने बताया कि कमिटी का गठन 21 सितंबर 2025 को किया गया था, लेकिन अब यह संगठन क्षेत्र में किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं करेगा और न ही किसी ग्राम कमेटी को ऐसे आयोजनों में सहयोग देगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में पटमदा और बोड़ाम प्रखंड के किसी भी गांव में यदि काड़ा लड़ाई का आयोजन होता है तो उसकी जिम्मेदारी मानभूम संस्कृति रक्षा कमिटी की नहीं होगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.