समस्तीपुर, फरवरी 8 -- पूसा । राज्य के एकलौता सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र, पूसा में करीब 20 करोड़ की लागत से अति आधुनिक सुविधाओं से लैस प्रशासनिक भवन एवं अतिथिशाला का निर्माण कार्य शुरू हो गया। प्रशासनिक भवन के लिए गड्ढे की खुदाई की जा रही है। यह वर्तमान भवन के पीछे निर्माण होगा। वहीं अतिथिशाला का निर्माण प्रशिक्षण केन्द्र के सामने आवासीय परिसर में किया जा रहा है। इसकी शुरुआत से इससे जुड़े लोगों में हर्ष है। इससे जुड़े लोगों की मानें तो सरकार का उद्देश्य सहकारिता क्षेत्र को सशक्त करना है। इसके लिए जुड़े लोगों का तकनीकी व विभागीय कार्य दक्षता जरूरी है। इसके लिए बेहतर संसाधन जरूरी है। जिससे राज्य भर से सहकारिता से लोग यहां आकर ज्ञान अर्जित कर सकेंगे। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही भवन 3 मंजिला एवं अति आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।नये प्रशासनिक भव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.