गंगापार, जुलाई 19 -- गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से पीड़ितों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासनिक दावों के बीच कोई भी सुविधा अबतक बाढ़ पीड़ितो को नहीं मिली है। प्रभावित लोग बाढ़ क्षेत्र से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रहे है। अधिकारियों की मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मुश्किल में फंसे ग्रामीणों की गुहार के बावजूद कोई भी सरकारी सहायता अब तक बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिली है। बहादुरपुर ब्लाक का धोकरी गांव व हंडिया का बढ़ौली व झलाई का पूरा गांव में बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान होता है। हर साल की तरह इस साल भी किसानों को काफी नुकसान हुआ है। धोकरी कछार में धोकरी, संग्रामपट्टी, बुजुरक व लालापुर के किसान कछार में खेती करते है। बाढ़ का पानी फसलों में भर जाने से किसान फसलों को हरे चारे के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। कछार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.