रांची, फरवरी 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन के लिए स्थायी शिक्षकों से प्रस्ताव/आवेदन आमंत्रित किए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, विवि अपने विभिन्न प्रशासनिक कार्यों के लिए इच्छुक स्थायी शिक्षकों से आवेदन लेना चाहता है। इन दायित्वों में सामान्य प्रशासन, खेल एवं सांस्कृतिक प्रशासन, व्यावसायिक शिक्षा प्रशासन सहित अन्य संबद्ध प्रशासनिक जिम्मेदारियां शामिल हैं। हालांकि, झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) अथवा राज्यपाल सचिवालय के माध्यम से भरे जाने वाले पद इस प्रक्रिया के अंतर्गत शामिल नहीं होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों से आग्रह किया है कि वे इस सूचना को अपने-अपने विभागों के सभी स्थायी शिक्षको...