मैनपुरी, जनवरी 5 -- ग्राम समदपुर में दबंगों ने प्रशासनिक आदेश पर हो रहे निर्माण कार्य को न केवल रोक दिया, बल्कि दीवार ढहाकर महिलाओं के साथ मारपीट और फायरिंग भी की। पुलिस ने नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता रुचि देवी पत्नी सुबोध कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी पुरानी जगह पर एसडीएम के आदेशानुसार कानूनगो, लेखपाल और पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश के बाद नींव भराई गई थी। महिला ने बताया कि जब वहां निर्माण कार्य शुरू हुआ तो गांव के ही दबंग सुरेश चंद्र, उनके पुत्र सुनील, देवेंद्र, अंकित, धर्मेंद्र, अमित और ईशु ने अपनी पत्नियों अंजू व अनीता के साथ मिलकर हमला बोल दिया। आरोप है कि शाम करीब 6 बजे इन लोगों ने बनी हुई दीवार को दूसरी बार तोड़ दिया। विरोध करने पर रुचि देवी और उनकी सास के साथ मारपीट की गई, जिससे बुजुर्ग म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.