अमरोहा, जून 6 -- विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम संग शिक्षक विधायक ने क्षेत्र के गांव अकबरपुर पट्टी में पौधरोपण किया। आम लोगों को पौधरोपण के महत्व की जानकारी देते हुए सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत पर डीएम निधि गुप्ता, शिक्षक विधायक डा.हरी सिंह ढिल्लो ने क्षेत्र के गांव अकबरपुर पट्टी में किसान अनिल कुमार सिंह के खेत में पौधरोपण किया। डीएम ने कहा कि पेड़-पौधों के अभाव में पर्यावरण दूषित हो रहा है। देश के सुखद भविष्य के लिए सभी को पौधरोपण कर पेड़-पौधों का संरक्षण करना चाहिए। बताया कि पांच जून से 30 सितंबर तक मुहिम के तहत प्रत्येक किसान को अपने खेत की मेढ़ पर पौधा रोपित करना है। इससे भूमि विवाद कम होंगे व पर्यावरण संरक्षित रहेगा। इसके साथ ही प्लास्टिक उत्पादों का प्रयोग नहीं करने पर भी जोर दिया। कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.