हल्द्वानी, जनवरी 30 -- हल्द्वानी। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गुरुवार को सिंचाई विभाग ने वन विभाग चौकी से चौफुला चौराहे की ओर बहने वाले बरसाती नाले का निरीक्षण किया। इनमें एसडीएम परितोष वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, नगर आयुक्त ऋचा सिंह आदि रहे। सामाजिक कार्यकर्त्ता मन्नू गोस्वामी ने क्षेत्रवासियों के साथ मौके पर जाकर अधिकारियों से वार्ता कर क्षेत्र में पानी घुसने की समस्या के बारे में बताया। बच्ची सिंह बोरा, तरुण बिष्ट, चन्दन सिंह बिष्ट, दीपा गोस्वामी, महेंद्र सिंह बोरा और चन्दन सिंह बोरा आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...