रांची, जुलाई 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की दस जुलाई को होने वाली 27वीं बैठक को लेकर नगर निगम की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर कडरू रोड में आयोजन स्थल के अलावा शहर के अन्य प्रमुख इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने मंगलवार को टीम के साथ कई प्रमुख स्थानों का मुआयना किया। उन्होंने आगंतुकों के आगमन मार्ग पर सफाई, सौंदर्यीकरण एवं यातायात व्यवस्था से संबंधित तैयारी की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि सड़क पर जहां-तहां कूड़ा व निर्माण सामग्री के अलावा जलजमाव की स्थिति नहीं बने। क्षेत्र भ्रमण दल में अपर प्रशासक संजय कुमार, सहायक प्रशासक निहारिका तिर्की, गोपेश कुंभकार, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ किरण कुमारी, नगर प्रबंधक, जोनल सुपरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.