देवघर, दिसम्बर 23 -- देवघर,प्रतिनिधि। आर मित्रा जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय देवघर में सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आधुनिक भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विमलेश कुमार पंकज द्वारा आधुनिक भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को नमन एवं माल्यार्पित कर किया गया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षकों ने पुष्प अर्पित कर महान गणितज्ञ को नमन किया। विद्यालय के गणित शिक्षक श्रीकांत मंडल ने गणित के क्षेत्र में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के योगदान पर संक्षिप्त में चर्चा की एवं छात्र-छात्राओं को गणित के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। गणित प्रदर्शनी में सभी...