बागेश्वर, फरवरी 4 -- कांडा। इंटर कॉलेज घिंघारूतोला में प्रबंधन समिति का गठन किया गया। सभी पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। प्रबंधन संचालक डॉ. केवलानंद कांडपाल प्रधानाचार्य राइंका मंडलसेरा, पर्यवेक्षक त्रिभुवन लोबियाल प्रधानाचार्य राइंका कांडा, चुनाव अधिकारी ललित प्रसाद प्रधानाचार्य राइंका खुनौली व प्रमोद कुमार प्रधानाचार्य इंका घिंघारूतोला की उपस्थिति में मंगलवार को गठन हुआ। प्रशांत नगरकोटी प्रबंधक, हीरा बल्लभ पांडे उप प्रबंधक, विनोद जोशी अध्यक्ष, मोहन कनवाल उपाध्यक्ष तथा हयात सिंह रावत कोषाध्यक्ष चुने गए। सभी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...