भागलपुर, अप्रैल 24 -- शाहकुंड। प्रखंड के रामपुरडीह मैदान में जन सुराज नेता प्रशांत किशोर ने जनता को उनके बच्चों की पढ़ाई और रोजगार के लिए मंत्र दिया। साथ ही यह भी कहा कि अपने बच्चों के अनपढ़ और बेरोजगारी के लिए आप खुद जिम्मेदार हैं। उन्होंने इस मंत्र की आड़ में भाजपा, जदयू और राजद को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी बिहार की जनता के वोट पर गुजरात का विकास किए, जदयू और राजद अपने और अपने परिवार के विकास के लिए बिहार की जनता को ठगा। नौवीं कक्षा पास अपने बच्चे को बिहार का राजा बनाने की जुगत में यहां की जनता के बच्चे अनपढ़ और बेरोजगार बने हुए हैं। कम-से-कम एक बार तो अपने बच्चों की पढ़ाई और रोजगार के लिए वोट देकर देखिए। इनके भाषण से पहले छैला बिहारी और सौम्या सिंहा ने अपने गीतों से लोगों का खूब मनोरंजन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.