मुजफ्फरपुर, सितम्बर 13 -- भारतीय जनता पार्टी(BJP) के सांसद और बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी राजनीति भ्रष्टाचार, धोखा और फरेब से शुरू हुई है। जन सुराज पार्टी की स्थापना 22 अगस्त 2022 को हो चुकी थी, फिर भी वे बिहार की जनता से झूठ कहते रहे कि पहले मैं पूरे बिहार की यात्रा करूंगा। जनता की आकांक्षा होगी तब मैं पार्टी बनाउंगा और फिर 2 अक्टूबर 2024 को पार्टी लॉन्च कर दी। मुजफ्फरपुर के पावर हाउस चौक स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा में एनडीए के मुख्य सचेतक व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने यह आरोप लगाये। उन्होंने वकालतन नोटिस में प्रशांत किशोर की ओर से दिए गए जवाब पर भी सवाल उठाये। संजय जायसवाल एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने मु...