किशनगंज, अक्टूबर 28 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी सीटों पर अकेले लड़ रही जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने हैदराबाद से सांसद एवं AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को अपना दोस्त बताया है। हालांकि, उन्होंने ओवैसी को नसीहत दी है कि वे अपना हैदराबाद संभालें और सीमांचल आकर कंफ्यूजन ना पैदा करें। बता दें कि ओवैसी की पार्टी AIMIM बिहार के मुस्लिम बाहुल्य सीमांचल क्षेत्र की कई सीटों पर चुनाव लड़ रही है। प्रशांत किशोर ने सोमवार को किशनगंज में मीडिया से बातचीत में असदुद्दीन ओवैसी को बाहरी नेता करार दिया। उन्होंने कहा, "अगर आपने (ओवैसी) हैदराबाद संभाल लिया होता और तेलंगाना के मुसलमानों का भला कर लिया होता तो बढ़िया होता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान भी ओवैसी आए थे, लेकिन वहां के मुसलमानों ने कह दिया था कि टीएमसी पर भरोसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.