बलिया, फरवरी 17 -- बलिया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ जिला इकाई का चुनाव और रिटायर कर्मचारियों के सम्मान समारोह रविवार को टाउन इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से बेरुआरबारी इंटर कालेज के प्रशांत कुमार राय को अध्यक्ष, आमघाट इंटर कालेज के राजीव कुमार सिंह को मंत्री एवं करम्मर इंटर कॉलेज के अजय सिंह को संरक्षक चुना गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में सबसे पहले रिटायर कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद चुनाव अधिकारी इंद्रसेन सिंह की देख-रेख में सदस्यों ने संगठन के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया। इस दौरान प्रशांत कुमार राय को अध्यक्ष, राजीव कुमार को मंत्री, अजय सिंह को संरक्षक, पंकज गुप्त को कोषाध्यक्ष, जयप्रकश दूबे वरिष्ठ उपाध्य...