नोएडा, दिसम्बर 16 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिले के चार क्रिकेटर आईपीएल में दमखम दिखाएंगे। 30 लाख बेस प्राइस वाले प्रशांतवीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.2 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। इनके अलावा शिवम मावी, मंगेश यादव, कार्तिक त्यागी भी अलग-अलग टीमों से खेलते नजर आएंगे। प्रशांतवीर का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। उनपर कई फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई। आखिरकार 14.2 करोड़ में उन्हें चेन्नई ने अपनी टीम में शामिल किया। वहीं मंगेश यादव को रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरू ने 5.2 करोड़ रुपये की बोली लगाकर टीम में शामिल किया। शिवम मावी को बेस प्राइस 75 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में लिया। वहीं कार्तिक त्यागी 30 लाख के बेस प्राइस में केकेआर का हिस्सा बने। प्रशांतवीर, मंगेश और शिवम मावी ऑलराउंडर हैं। वहीं कार्तिक त्यागी गेंदबाज की भूमिका में टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.