पलामू, मार्च 21 -- मेदिनीनगर। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र का वितरण प्रारंभ है। विद्यालय के प्राचार्य आशीष कुमार दुबे ने बताया कि नए सत्र में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 24 मार्च को होगी। जिन छात्राओं ने नामांकन के लिए फॉर्म भरी हैं वह कार्यालय अवधि में आकर प्रवेशपत्र प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड तथा पहचान पत्र अनिवार्य है। यह परीक्षा कक्षा 6, 7, 8 तथा 9 में नामांकन के लिए ली जा रही है। प्राचार्य ने बताया कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत उत्कृष्ट विद्यालय की स्थापना की गई है जो सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.