दरभंगा, जनवरी 5 -- मनीगाछी। आगामी 10 जनवरी से प्रारंभ होने वाली मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले आक्रोशित राघोपुर ड्योढ़ी माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने प्रवेश पत्र निर्गत नहीं से आक्रोशित होकर सोमवार को नेहरा सकरी मुख्य सड़क के बीच नारायण पुर बाजार में बांस बल्ला लगाकर तथा सड़क पर टायर जलाकर यातायात को पूरी तरह बाधित कर दिया। दिन के दो बजे शुरू हुआ सड़क जाम सी ओ,बी पी आर ओ सह बी ई ओ द्वारा परीक्षा से पूर्व प्रवेश पत्र मिलने के आश्वासन के बाद चार बजे संपन्न हुआ।इस बीच दोनों ओर इस मुख्य सड़क पर सैकड़ों गाड़ियां खड़ी रहीं। बताया जाता है कि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार द्वारा बच्चों से परीक्षा शुल्क के रूप में वसूले गए लाखों रुपए बोर्ड कार्यालय में समय पर जमा नहीं करने से यह समस्या उत्पन्न हुई और अपने भविष्य ...