बागपत, मई 17 -- जिला पंचायती राज विभाग में भ्रष्टाचार का गजब खेल चल रहा है। अभी ओढ़पुर ग्राम पंचायत में वाटर कूलर खरीद में हुआ भ्रष्टाचार का मामला ठंडा पड़ा नहीं था कि अब ग्राम पंचायत सादिकपुर सिनौली में नए खेल का खुलासा सामने आ गया है। यहां आरोप है कि प्रधान ने प्रवेश द्वार के साइन बोर्ड का खाली फ्लेक्स बदलवाया और इसके नाम पर 1.31 लाख रुपये खर्च दिखाया हैं। सादिकपुर सिनौली में 19 फरवरी 2020 को तत्कालीन प्रधान द्वारा प्रवेश द्वार का साइन बोर्ड लगवाया गया था। जिसमें पोल और फ्लेक्स सहित 1.57 लाख रुपए खर्च किए गए थे। ग्राम पंचायत सिनौली की वर्तमान प्रधान और पंचायत सचिव ने 27 जुलाई को 2021 में साइन बोर्ड पर दोनों और फ्लेक्स बदलवाने के नाम पर 1.31 लाख रुपए खर्च डाले। पूर्व फौजी राजीव तोमर ने बताया मामले को लेकर डीएम से शिकायत की गई थी। उनका आरोप...