भागलपुर, अप्रैल 22 -- हिन्दुस्तान विशेष भागलपुर, रवि कुमार / वरीय संवाददाता भागलपुर समेत पूरे प्रदेश के प्राथमिक और प्रारंभिक विद्यालयों की कक्षा एक में ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नामांकन कराने को लेकर एक से लेकर 15 अप्रैल तक प्रवेशोत्सव अभियान के तहत नामांकन पखवाड़ा का आयोजन किया गया। बाद में इसकी तिथि एक बार फिर से 22 अप्रैल तक विस्तारित कर दी गई। इस क्रम में भागलपुर जिले में अब तक पिछले साल की तुलना में करीब 48 प्रतिशत बच्चों का नामांकन पूरा हो पाया है। राज्य मुख्यालय की ओर से जिला शिक्षा विभाग को इस बार आंगनबाड़ी से करीब 13 हजार बच्चों का नामांकन कक्षा एक में कराए जाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके विपरीत अब तक आंगनबाड़ी के माध्यम से 9213 बच्चों का नामांकन पूरा हुआ है। जबकि सामान्य रूप से 9750 बच्चों का कक्षा एक में नामांकन कराया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.