हल्द्वानी, फरवरी 7 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी में एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग (ईवीसीएल) कराने के नाम पर सामने फर्जीवाड़े की जांच के दौरान भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ियों प्रवीण कुमार सहित अन्य से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली जाएगी। इसके लिए नैनीताल पुलिस जल्द खिलाड़ियों से संपर्क करेगी। गौलापार स्थित क्रिकेट स्टेडियम में प्रस्तावित लीग से दो दिन पहले पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार हल्द्वानी पहुंचे थे। उन्होंने पिच का जायजा लिया था और आयोजन से जुड़ी जानकारी भी दी थी। वहीं आयोजकों ने पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान, हरभजन सिंह सहित अन्य स्टार खिलाड़ियों के भी लीग से जुड़ने की बात कही थी। प्रवीण कुमार, इरफान पठान को अलग-अलग टीमों का कप्तान तक बताया था। अब लीग में फर्जीवाड़े की बात सामने आने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आयोजक विकास ढाका को गिरफ्तार...