हजारीबाग, अप्रैल 16 -- पदमा। प्रतिनिधि । पदमा प्रखंड स्थित चंपाडीह गांव में प्रवीण कसेरा रामनवमी के दिन हुई हत्या के मामले का उद्भेदन हो गया । पदमा थाना प्रभारी ने प्रेमी गोलू और उसके दोस्त सागर कुमार पिता संतोष कुमार मेहता चंपाडीह निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की अनुसंधान में हत्या का आरोपी दूर के रिश्ते में भांजा लगने वाला गोलू निकला। वह बिहार के वैशाली का निवासी है। प्रवीण की पत्नी के साथ पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया। इसकी जानकारी जब पति प्रवीण कसेरा को हुई तो पति-पत्नी में विवाद गहराने लगा। इस बीच प्रेमी युवक ने अपने मामा को मौत को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया। योजना के अनुसार रामनवमी रात में मामा को पिस्टल से गोली मार सदा के लिए रास्ते से हटा दिया। ज्ञात हो कि बीते रामनवमी को पदमा प्रखण्ड के चम्पाडीह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.