गिरडीह, अगस्त 3 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार थाना क्षेत्र के खैरवानी निवासी सुमीर कुमार पासवान उम्र 22 वर्ष पिता हीरामन पासवान की मौत शनिवार सुबह लगभग नौ बजे बिजली की करंट लगने से बैंगलोर की एक फैक्ट्री में हो गई। सुमीर एक माह पहले मजदूरी करने के लिए बैंगलोर गया था। वह बैंगलोर में दूध की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। सुबह लगभग नौ बजे वह काम कर रहा था तभी करंट लगने से उसकी मौत हो गई। सुमीर का लगभग 18 माह पहले शादी हुई थी। वह दो भाई में बड़ा भाई था। घर की माली हालत खराब होने के कारण वह मजदूरी करने के लिए बैंगलोर गया था। घटना सुनकर परिजन बैंगलोर के लिए रवाना हो गए हैं। पत्नी अंजु कुमारी समेत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजन शव आने का इंतजार कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
		
			Click here to read full article from source
			
			To read the full article or to get the complete feed from this publication, please 
Contact Us.