गिरडीह, अक्टूबर 9 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी प्रखंड के तिलकीमारन गांव के 36 वर्षीय प्रवासी मजदूर राजेश हेंब्रम की बेंगलुरु के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को बेंगलुरु में टेम्पो ने उन्हें जोर का धक्का मार दिया था जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राजेश हेंब्रम बेंगलुरु में सेंट्रिंग का काम करते थे। राजेश हेंब्रम तिलकीमारन गांव के निवासी भादो हेंब्रम के पुत्र थे। बुधवार को राजेश हेंब्रम का शव तिलकीमारन स्थित उनका घर लाया गया। जहां पर शव पहुंचते ही उनकी पत्नी, मां और अन्य महिलाएं दहाड़ मारकर रोने लगी। पत्नी के चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। इस सम्बन्ध में बताया गया कि राजेश हेंब्रम तीन माह पहले मजदूरी करने के लिए बेंगलुरु गए हुए थे। वह बेंगलुरु में किसी ठेकेदार के अंदर रहकर सेंट्रिग का काम करते थे। परिजनों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.