लखनऊ, नवम्बर 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर भर्ती में लिखित परीक्षा के आधार पर 6060 अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक, शारीरिक प्रवीणता व दक्षता परीक्षा के लिए पात्र पाया है। यह परीक्षा फरवरी 2026 माह में कराने की तैयारी है। आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में कटऑफ को मंजूरी दी गई। चार अभ्यर्थियों को शर्तों के साथ इसमें शामिल किया गया है और स्वास्थता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने व विभाग के निर्णय के अधीन इनका चयन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.