मधुबनी, जनवरी 2 -- मधुबनी, निज संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के बसुआरा स्थित कीर्तन भवन में शुक्रवार से नौ दिवसीय रामचरितमानस नवाह महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य आत्मा की शुद्धि, नकारात्मकता से मुक्ति और जीवन को सही दिशा देना है। रामकथा के श्रवण से मन शांत होता है, विचार पवित्र होते हैं और व्यक्ति अपने कर्मों को सुधारने की प्रेरणा पाता है। यही इस आयोजन का मूल संदेश है। महायज्ञ के पहले दिन भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। श्रद्धालु महिलाओं ने पवित्र सरोवर से जल भरकर गांव का भ्रमण किया और विधि-विधान के साथ महायज्ञ स्थल पर कलश की स्थापना की। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। शाम को पहले दिन की कथा में संत किशोर दास ने बालकांड का सरल शब्दों में वर्णन किया। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.