रुडकी, मार्च 23 -- सुभासगंज, बीटी गंज आर्य समाज द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ऋषि बोधोत्सव एवं आर्य समाज का 150वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को संपन्न हुआ। आर्य उपवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ से किया गया। उत्सव में स्वामी सोमदेव के प्रवचन और भजन उपदेशक जयपाल आर्या के मधुर भजन का लाभ उपस्थित लोगों ने उठाया। समारोह के अंतिम दिन पुरोहित सत्येंद्र आर्या द्वारा यज्ञ सम्पन्न कराया गया साथ ही कुंवर इंद्रपाल सिंह परिवार ने जजमान की भूमिका निभाई। सोमदेव ने अपने प्रवचन में भारत में आर्य समाज के संघर्षों पर प्रकाश डाला। अंत में आर्य समाज प्रधान उदयवीर सिंह, मंत्री चौधरी सत्यपाल सिंह और कोषाध्यक्ष डॉ. अरुणा त्यागी ने सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सहयोगियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर हरफूल राठी, उर्मिला राठी, राजकुमार अनेजा, विजय सिंह वर्मा, मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.