प्रयागराज, दिसम्बर 1 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रवक्ता राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2023 के दो विषयों शल्य तंत्र और कायचिकित्सा के प्रवेश पत्र सोमवार को जारी कर दिए। दोनों विषयों की परीक्षाएं क्रमश: दस व 11 दिसंबर को सुबह 9:30 से 11:30 बजे की पाली में होगी। परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय के अनुसार अभ्यर्थी अपने ओटीआर नंबर के माध्यम से प्रवेश-पत्र एवं संबंधित निर्देश वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। केंद्र पर प्रवेश परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा 30 मिनट पहले दिया जाएगा और परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा में नकल या पेपरलीक जैसी घटना का दोषी दोषी पाए जाने पर नए कानून के तहत एक करोड़ रुपये तक जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.