प्रयागराज, मार्च 18 -- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को भविष्य में प्रवक्ता के पदों पर नियुक्ति में सावधानी बरतने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित करते समय सतर्कता बरतने के लिए कहा है। कोर्ट ने कहा कि विज्ञापन स्पष्ट होना चाहिए जिसमें उम्मीदवार की योग्यता का स्पष्ट उल्लेख हो। यह टिप्पणी करते हुए न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने अम्मा खातून व अन्य की याचिका को खारिज कर दिया। याचिकाकर्ताओं अम्मा खातून, डॉ. मोहम्मद अजफर शैदा और डॉ. सैयद मोहम्मद हुमायूं अख़्तर ने औद्योगिक रसायन विज्ञान में एमएससी किया है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने प्रवक्ता रसायन विज्ञान पद के लिए विज्ञापन निकाला था। याचियों ने आवेदन किया था जिसे खारिज कर दिया गया। इसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में वर्ष 2021 में याचिका दाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.