देवरिया, फरवरी 12 -- देवरिया, निज संवाददाता लेन-देन का ऑडियो वायरल होने के बाद विद्यालय पर हुए सभी विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा निरस्त कर दी गई है। उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव के निर्देश पर डीआईओएस कार्यालय द्वारा पुन: प्रयोगात्मक परीक्षा कराए जाने के लिए दूसरा परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया है। वहीं परीक्षा को कराने के लिए दूसरे बाह्य परीक्षक भी नामित हुए हैं। भटनी विकास खण्ड क्षेत्र के एक विद्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षा को नियुक्त बाह्य परीक्षक व विद्यालय के लिपिक का पिछले दिनों एक लेन- देन का ऑडियो वायरल हुआ था। जिले में दूसरे चरण में 2 से 13 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित हो रही है। प्रयोगात्मक परीक्षा को सकुशल व पारदर्शी तरीके से सम्पादित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसी बीच जिले के भटनी विकास खण्ड क्षेत्र के ए...