प्रयागराज, सितम्बर 28 -- प्रयाग रेलवे स्टेशन पर रविवार को आजादी के समय बने पुराने फुटओवर ब्रिज (एफओबी) को ध्वस्त कर दिया गया। इसके लिए रेलवे ने सुबह 10:55 से दोपहर 12:55 बजे तक दो घंटे का ब्लॉक लिया। इस दौरान ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। कई ट्रेनें आधे घंटे से लेकर साढ़े चार घंटे तक देरी से पहुंचीं। रविवार को सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को गाड़ी संख्या 65117 गाजीपुर मेमू से हुई। यह ट्रेन सुबह 9:33 बजे प्रयाग स्टेशन पहुंचनी थी, लेकिन ब्लॉक के चलते 4 घंटे 47 मिनट देरी से दोपहर 2:20 बजे पहुंची। 15160 सारनाथ एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन पर समय से पहुंची, लेकिन ब्लॉक के कारण उसे आधे घंटे तक जंक्शन पर रोका गया। यह ट्रेन अंततः 23 मिनट लेट प्रयाग स्टेशन पहुंची। वहीं 14210 लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी सुबह 11:18 बजे पहुंचनी थी, लेकिन यह करीब दो घंटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.