प्रयागराज, जनवरी 27 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेला क्षेत्र में खाकचौक व्यवस्था समिति के प्रधानमंत्री जगद्गुरु संतोषदास 'सतुआ बाबा' के शिविर में मंगलवार को प्रख्यात शिवचर्चा वाचक पंडित प्रदीप मिश्र की कथा शुरू हुई। उन्होंने कथा के पहले दिन प्रयाग के माहात्म्य के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि जब देवी शकित ने मंगल ग्रह से पूछा कि इस धरती पर किस जगह जन्म लेने से कल्याण होता है तो मंगल ग्रह ने अपनी मां धरती से इस बारे में पूछा, तब भूमि ने बताया कि प्रयाग में जो जन्म लेता है, उसे बैकुंठ नहीं, गोलोक में भगवान कृष्ण के साथ रास करने का अवसर मिलता है। पंडित प्रदीप मिश्र ने कहा कि गंगा-यमुना में स्नान करें या न करें, यहां की धूल भी शरीर से लगती है तो मनुष्य का कल्याण होता है। इसी प्रयाग का वर्णन गोस्वामी तुलसीदास ने भी किया कि त्रिवेणी...