लखनऊ, नवम्बर 26 -- अयोध्या संवाददाता। प्रयागराज हाइवे पर बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतक आपस में चाचा भतीजा थे। जिला अस्पताल प्रशासन के मेमो पर नगर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बताया गया कि मंगलवार की रात सुल्तानपुर जिले के पुलिस लाइन के निकट स्थित निरालानगर शिवपुरी मोहल्ला निवासी एक युवक की फैजाबाद शहर के कौशलपुरी कालोनी में बारात आई थी। इस वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए मोहल्ला निवासी राजा (30 वर्ष) पुत्र राम कृपाल और इनका भतीजा अमन कुमार (30 वर्ष) पुत्र सुनील कुमार भी आए थे। जयमाल की रस्म संपन्न होने के बाद दोनों बाइक से वापस अपने घर सुल्तानपुर जा रहे थे। इसी दौरान लगभग सवा 11 बजे प्रयागराज हाइवे पर बीकापुर कोतवाली से आगे सुनसान इलाके में एक कार से बाइक की टक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.