गोरखपुर, फरवरी 22 -- हरनही (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा के पास शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार स्कार्पियो आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। सभी प्रयागराज में कुंभ स्नान कर लौट रहे थे। नेपाल के रहने वाले सभी श्रद्धालु बिहार से गाड़ी बुक कर प्रयागराज गए थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। नेपाल के रहने वाले दस श्रद्धालु स्कार्पियो बुक कर बुधवार को प्रयागराज पहुंचे थे। वहां स्नान करने के बाद रुक गए थे। शुक्रवार दोपहर में वापस घर के लिए निकले थे, लेकिन जाम की वजह से देरी हो गई। घायलों ने बताया कि स्कार्पियो तेज रफ्तार में थी। देर रात बांसगांव इलाके में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.