सिद्धार्थ, मार्च 7 -- सिद्धार्थनगर। प्रयागराज से लाए गए संगम के पवित्र जल का वितरण पुलिस लाइंस में गुरुवार को एसपी डॉ.अभिषेक महाजन ने वितरण किया। महाकुम्भ न पहुंच पाने वाले पुलिस परिवार एवं आम जनमानस को फायर टैंकर में लाए गए संगम के पवित्र जल को वितरित किया गया। अग्निशमन व आपात सेवा के फायर टैंकर से साड़ी तिराहा पर भी गंगाजल वितरित किया गया। अमृत गंगा जल प्राप्त करने के लिए लोगों में काफी उत्साह और श्रद्धाभाव देखने को मिला। इस दौरान एएसपी सिद्धार्थ, सीओ सदर अरुणकांत सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.