हमीरपुर, फरवरी 13 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिला उद्योग केंद्र में नवनियुक्त उपायुक्त उद्योग जयश्री ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुये अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नवनियुक्त उपायुक्त जयश्री प्रयागराज से स्थानांतरित होकर हमीरपुर आई हैं। वे प्रयागराज में सहायक आयुक्त के पद पर तैनात थी। इससे पूर्व प्रतापगढ़ में भी रहीं। उनका गृह जनपद बिजनौर है। उन्होने बातचीत के दौरान बताया कि सरकार द्वारा युवाओं, महिलाओं, किसानों को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। इन सभी योजनाओं से जिले की जनता को लाभ पहुंचाने के लिये प्रचार प्रसार के माध्यम से जागरुक कराया जाएगा। इसके साथ ही उनके पूर्व कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर उन्होंने कड़े व स्पष्ट शब्दों ...