प्रयागराज, अप्रैल 23 -- प्रयागराज। जिले में कानून व्यवस्था सुधार के लिए प्रयागराज कमिश्नरेट में बड़े स्तर पर तबादले की कार्रवाई शुरू हो गई है। हाल ही में पुलिस निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया था। वहीं अब एडीसीपी अजयपाल शर्मा ने एक साथ 202 पुलिस कर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इसमें उपनिरीक्षक, पुरुष व महिला मुख्य आरक्षी व आरक्षी शामिल हैं। एडीसीपी अजयपाल शर्मा ने 202 महिला व पुलिस कर्मियों के तबादले करने का आदेश जारी किया है। वहीं, कई पुलिस कर्मी काफी लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात थे। जिले में कानून व्यवस्था में सुधार लाने के लिए पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव करने की कवायद की गई है। एक साथ 202 पुलिसकर्मियों के तबादले से पुलिस महकमे में खलबली मची है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...