प्रयागराज, अगस्त 25 -- प्रयागराज। सबकुछ ठीक रहा तो शहरवासी किराए की ई-साइकिल (ई-बाइक) पर सवारी करेंगे। प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शहर में ऐसी ई-साइकिल किराए पर देने की योजना बनाई है, जो कम से कम 25 किमी बैटरी से चलेगी। बैटरी डिस्चार्ज होने पर ई-साइकिल को सामान्य साइकिल की तरह चलाना होगा। प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने ट्रायल के लिए 25 ई-साइकिल मंगवाई है। ट्रायल सफल होने पर पुरानी साइकलों को ई-साइकिल में तब्दील किया जाएगा। प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड के आईटी अफसर ने बताया कि ई-साइकिल का संचालन कहां से होगा, यह अभी तय नहीं है। ट्रायल में सफल होने के बाद ही पुरानी साइकिल की जगह ई-साइकिल स्टैंडों पर खड़ी की जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.