लखनऊ, मार्च 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता संगम नगरी प्रयागराज में साल भर पर्यटकों को आकर्षित करने की तैयारी चल रही है। महाकुम्भ के दौरान संगम तट पर शुरू किए गए वॉटर लेजर शो और विभिन्न धार्मिक आध्यात्मिक स्थलों पर फसाड लाइटिंग को अगले पांच साल तक जारी रखा जाएगा ताकि पर्यटक इसका विशिष्ट अनुभव ले सकें। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन बेहद तेज गति से बढ़ रहा है। इस वजह से लगातार पर्यटन स्थलों पर सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। संगम तट पर शाम 7 से 9 बजे के बीच दो शो दिखाए जा रहे थे। प्रत्येक शो 45 मिनट का था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.