मधुबनी, जनवरी 31 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध योगाचार्य रवि झा ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर एक ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। उन्होंने मात्र 1 घंटे 51 मिनट में 1008 डुबकी लगाकर अद्वितीय साधना और आस्था का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल आध्यात्मिक जगत में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया, बल्कि भारतीय योग और सनातन परंपरा की महिमा को वैश्विक स्तर पर उजागर किया। योगाचार्य रवि झा इससे पहले भी कई विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं। विशेष रूप से, उन्होंने दुबई के 'इंडिया क्लब में 24 घंटे जल में रहकर योग करने का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। उनकी जल साधना और योग की यह अनूठी उपलब्धि उन्हें विश्व मंच पर विशिष्ट पहचान दिलाती है। उनकी इस अनूठी उपलब्धि ने प्रयागराज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.