प्रयागराज, जून 12 -- प्रयागराज। शहर के यमुना बैंक पार्क में बुधवार सुबह दो बहनों के साथ टहलने गई छात्रा अमान्या गुप्ता पर अचानक पार्क का गेट गिर गया। सिर पर गंभीर चोट लगने से अमान्या की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पिता ने नगर निगम व ठेकेदार के खिलाफ कीडगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर देर शाम परिजनों को सौंप दिया। कीडगंज निवासी नगर निगम के रिटायर कर्मचारी उमेश चंद्र गुप्ता के एक बेटा व चार बेटियों में 17 वर्षीया अमान्या गुप्ता सबसे छोटी थी और 11वीं में पढ़ती थी। अमान्या बुधवार सुबह लगभग सात बजे अपनी बहन नेहा और नीलम के साथ यमुना बैंक पार्क में टहलने गई थी। टहलने के बाद तीनों पार्क के मुख्य गेट पर पहुंची। जहां खोलते समय अचानक गेट अमान्या के ऊपर गिर गया। गेट के नीचे दबने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.