प्रयागराज, अक्टूबर 11 -- हरिश्चंद्र अनुसंधान केंद्र (एचआरआई) के अंदर तेंदुआ घुसने की सूचना पर हड़कंप मच गया है। पिछले दो महीने से बहादुरपुर के दर्जनभर गांवों में दहशत फैला रहा तेंदुआ अब 50 एकड़ में फैले एचआरआई के जंगल में देखा गया। शुक्रवार रात गार्डों ने वॉच टावर से तेंदुए को बाउंड्री के पास घूमते हुए देखा। मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई। परिसर में रहने वाले सभी लोगों को अलर्ट कर दिया है और बच्चों को घर के बाहर निकलने से मना किया गया है। रेंजर फूलपुर, लक्ष्मीकांत दुबे ने बताया कि रविवार को एचआरआई परिसर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। चर्चा है कि शुक्रवार की रात एचआरआई के अंदर वॉच टावर से गार्ड निगरानी कर रहे थे। उन्होंने कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनी। टार्च मारने पर एक तेंदुआ बाउंड्री क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.