गंगापार, फरवरी 17 -- महाकुम्भ के खास प्रचार के चलते माघ बीत जाने के बाद भी अभी तक मांडा क्षेत्र के राजमार्गों से प्रयागराज से लौटने वाले वाहनों की अपेक्षा प्रयागराज जाने वाले वाहनों की संख्या अधिक है। सड़कों पर वाहनों के दबाव के चलते प्रायः दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। मांडा क्षेत्र के मिर्जापुर प्रयागराज व बीपी प्रतापपुर दोनों राजमार्गों से प्रयागराज की ओर जाने वाले वाहनों का तांता सोमवार को भी लगातार लगा रहा। जबकि प्रयागराज से वापस आने वाले वाहनों में थोड़ा बहुत अंतराल रहता है। मिर्जापुर प्रयागराज राजमार्ग पर बसे पाली, हेमपुर, नहवाई, मांडा रोड, टिकरी, धरांवनारा, चिलबिला, दिघिया, आंधी, गरेथा आदि गांवों के सड़क किनारे रह रहे लोगों व दुकानदारों का कहना है कि इसके पहले किसी कुंभ, अर्धकुंभ में माघी पूर्णिमा के बाद सड़क खाली हो जाती थी, लेकिन इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.