नई दिल्ली, फरवरी 25 -- महाकुंभ मेला में सिर्फ दो दिन शेष है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान पर्व के साथ मेले का समापन होगा। अंतिम स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। साथ ही सड़कों पर वाहनों का दबाव भी अधिक रहेगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगम आवागमन के लिए महाशिवरात्रि पर यातायात व्यवस्था का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। भीड़ को काबू करने के लिए कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। इस दिन अक्षयवट दर्शन के लिए बंद रहेगा। हालांकि विभिन्न रूटों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग शिवालयों में दर्शन पूजन की सुविधा मिलेगी। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन व सुरक्षा कारणों से मेला क्षेत्र में आने वाले सभी वाहनों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। साथ ही निर्धारित 36 पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े होंगे। मास्टर प्लान 25 फरवरी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.