प्रयागराज, जनवरी 20 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह की ओर से संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 रेल कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार दिसम्बर महीने के लिए दिया गया। प्रयागराज मंडल के खागा स्टेशन पर कार्यरत ट्रैक मेंटेनर गंगादीन को सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी घोषित किया गया और विशेष संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कृत कर्मचारियों में स्टेशन मास्टर, ट्रेन मैनेजर, गेटमैन और ट्रैक मेंटेनर जैसे विभिन्न संवर्गों के कर्मचारी शामिल रहे, जिन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए रेल संरक्षा को मजबूत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.