प्रयागराज, जून 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज मंडल ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए एक ही दिन में कुल 40,551 पौधे लगवाए। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत "प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें" थीम पर आयोजित किया गया। इस वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य न केवल हरियाली बढ़ाना है, बल्कि रेलवे परिसरों को स्वच्छ, हरा-भरा और प्लास्टिक मुक्त बनाना भी है। प्रयागराज मंडल द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया गया। मुख्य आयोजन स्थल मालगोदाम कॉलोनी G 5 बिल्डिंग के पीछे मालगोदाम कॉलोनी में आज 1500 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख हैं संजय सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य), नवीन प्रकाश, अ...