नई दिल्ली, जनवरी 1 -- नई दिल्ली। यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली से हावड़ा के बीच चलने वाली पूर्वा एक्सप्रेस एवं आनंद विहार से गाजीपुर जाने वाली गाड़ी को प्रयागराज जंक्शन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है। गाड़ी संख्या 12382 नई दिल्ली से हावड़ा जाते समय रात 2:13 बजे (1 जनवरी से 20 फरवरी तक) प्रयागराज पहुंचेगी और 2:15 बजे वहां से चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 22434 आनंद विहार टर्मिनल से गाजीपुर सिटी जाते समय तड़के 4:28 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और वहां से 4:30 बजे चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.