प्रयागराज, मार्च 24 -- प्रयागराज जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर झारखंड निवासी कुर्बान शेख पकड़ा। वर्तमान में कुर्बान करेली में रहता था। इसके पास से चोरी के दो मोबाइल बरामद हुए। वहीं दूसरी ओर विंध्याचल निवासी गोपाल वर्मा को चोरी के तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस रिकॉर्ड में गोपाल वर्मा शातिर चोर है। उसके खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज हैं। वह ट्रेनों में चढ़कर यात्रियों का मोबाइल और सामान चोरी करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.