बिहारशरीफ, फरवरी 1 -- गिरियक प्रखंड के प्यारेपुर गांव से एक सप्ताह पहले गयी थी स्नान करने परिवार के लोग चिंतित, लगातार कर रहे खोजबीन फोटो : मीना देवी-मीना देवी का फाइल फोटो। पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक प्रखंड के प्यारेपुर गांव की महिला रामानुज प्रसाद की 65 वर्षीया पत्नी मीणा देवी एक सप्ताह पहले चार लोगों के साथ स्नान करने के लिए प्रयागराज गयी थी। तब से वह लापता है। अब तक घर नहीं लौटी है। परिवार के लोग चिंतित हैं और लगातार खोजबीन में लगे हैं। उनकी पुत्री नीतू देवी उनके साथ गयी थी। उन्होंने बताया कि स्नान करने के बाद से वह लापता हो गयी। आसपास काफी खोजबीन की गयी। उनका कुछ पता नहीं चला। नीतू को शुक्रवार को परिवार के लोगों ने गोरखपुर से घर वापस लाया है। पुत्र राजीव कुमार का कहना है कि उनकी मां मानसिक व शारिरिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.