गोरखपुर, फरवरी 23 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता माघ खत्म होने के बावजूद प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का क्रेज खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। रविवार को आईएमए का 52 सदस्यीय दल स्वच्छता का संदेश देने, कुंभ स्नान और सेवा देने के लिए प्रयागराज रवाना हुआ। चिकित्सकों के दल का नेतृत्व आईएमए सचिव डॉ वाई सिंह ने किया। डॉ. वाई सिंह ने बताया यह दल वहां पहुंचकर आम जनमानस के बीच जागरूकता अभियान चलाएगा। अपनी सेवाएं भी देगा। प्रशासन की तरफ से भी इस यात्रा को सुगम बनाने के लिए पास और विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किया गया है। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. आरपी शुक्ला, डॉ. अमरेश सिंह व डॉ. दिनेश चंद्रा कर रहे हैं। चिकित्सकों के इस दल में डॉ. एस सोम, डॉ. धर्मेंद्र राय, डॉ. सौरभ पांडेय, डॉ. प्रियंका राय, डॉ. सी राय, डॉ. दीपक मोदी, डॉ. अश्विनी अग्रवाल, डॉ. रीता मिश्रा, ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.